World Lion Day 2026 दुनियाभर में मनाया गया
2026-08-11 : हाल ही में, 10 अगस्त के दिन दुनियाभर में "विश्व शेर दिवस (World Lion Day 2026)" मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष शेरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 10 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन शेरों को लेकर लोगों के मन में जागरूकता बढ़ाने और शेरों की घटती आबादी और संरक्षण पर जोर दिया जाता है।
ध्यान दे की विश्व शेर दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2013 में की गई, ताकि शेरों की दुर्दशा और इन मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके और जो लोग जंगली शेरों के पास रहते हैं, उन्हें शिक्षित किया जा सके।
All About Lion In Hindi-
◉ शेर को जंगल का राजा के नाम से भी जाना जाता है।
◉ एक शेर का वजन 190 किलो तक होता है और शेरनी का वजन 130 किलो तक होता है।
◉ एक शेर की उम्र 16 से 20 साल तक की होती है।
◉ शेर आमतौर पर बारहसिंघा, गाय और अपने से छोटे मांसाहारी पशु को भोजन के रूप में खाते हैं।
◉ नर शेर की गर्दन पर बाल होते हैं, लेकिन मादा शेर के गर्दन पर बाल नहीं होते हैं।