International Men’s Day 2026 - The Future Is Everyone
2026-11-19 : हाल ही में, 19 नवम्बर के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की यह दिवस प्रत्येक साल 19 नवम्बर को अपने समाज और परिवार में सकारात्मक बदलाव लाने को प्रोत्साहन देने हेतु मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम- "The Future Is Everyone" रखी गयी है। यह दिन सकारात्मक रोल मॉडल को भी बढ़ावा देता है और पुरुषों के कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाता है।
पाठकों को बता दे की अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। थॉमस ओस्टर द्वारा इस दिवस की शुरुआत 07 फरवरी 1992 को की गई थी। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की परियोजना की कल्पना एक साल पहले 08 फरवरी 1991 को की गई थी। इसके बाद इस परियोजना को साल 1999 में त्रिनिदाद और टोबैगो में फिर से शुरू किया गया था।