Forgot password?    Sign UP
‘दीप्ति गौर मुखर्जी’ बनी नई उच्च शिक्षा सचिव

‘दीप्ति गौर मुखर्जी’ बनी नई उच्च शिक्षा सचिव


Advertisement :

2026-08-12 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी (Deepti Gaur Mukharjee) को नई उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। आपको बता दे की मुखर्जी ने यहाँ इस पद पर "विनीत जोशी" का स्थान लिया है। इससे पहले पशुपालन और डेरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार को जोशी की जगह उच्च शिक्षा सचिव बनाने का फैसला किया गया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने यह फैसला बदलकर दीप्ति गौर मुखर्जी को यह जिम्मेदारी सौपी है।

इस नियुक्ति से पहले दीप्ति कॉरपोरेट मामलों की सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। वह वर्ष 2024 से अब तक कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सेक्रेटरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की CEO जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। और इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है।

Provide Comments :


Advertisement :