ACC Men’s Under-19 Asia Cup 2026 - पाकिस्तान को हराकर भारत बना विजेता
2026-11-16 : हाल ही में, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड, ओमान में खेले गये ACC Men’s Under-19 Asia Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दे की इस जीत के साथ ही अब तक भारत ने कुल 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इस फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
ACC Men’s Under-19 Asia Cup के बारें में-
• इस बार अंडर-19 एशिया कप का ये 13वां संस्करण था।
• भारत अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम है।
• भारत ने अब तक 9 बार (1989, 2003, 2012, 2013–14, 2016, 2018, 2019, 2021, 2026) खिताब जीता है।
• बांग्लादेशी टीम 2023 और 2024 में खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही।
• जबकि पाकिस्तान (2012) और 2025 में ये खिताब जीत सकी है।