Forgot password?    Sign UP
National Javelin Throw Day 2026 - 5वां राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया गया

National Javelin Throw Day 2026 - 5वां राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस मनाया गया


Advertisement :

2026-08-10 : हाल ही में, 07 अगस्त के दिन पुरे भारत में पांचवा राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस (National Javelin Throw Day 2026) मनाया गया है। आपको बता दे की इससे पहले वर्ष 2021 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में प्रतिवर्ष 07 अगस्त को पुरे भारत में "भाला फेंक दिवस (Javelin Throw Day)" मनाने की घोषणा की थी।

यहाँ नीरज ने स्पर्धा के दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वह 2008 में बीजिंग में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने थे। ध्यान रहे की ओलंपिक चैम्पियन बनने के बाद नीरज डायमंड लीग चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भी बने थे।

Provide Comments :


Advertisement :