National Education Day 2026 - Date & Importance
2026-11-10 : हाल ही में, 11 नवम्बर के दिन पुरे भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad Born Date) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह भी ध्यान दे की मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने 11 सितंबर, 2008 को इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में घोषित किया था।
मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 15 अगस्त 1947 को शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला और 2 फरवरी 1958 तक इस पद पर रहे। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने देश में प्राथमिक, उच्च और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। प्रतिवर्ष 11 नवम्बर के दिन उनकी जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाकर देश उनके विचारों और योगदान को याद करता है।
Short Biography Of Maulana Abul Kalam Azad In Hindi-
◉ मौलाना अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।
◉ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
◉ वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे।
◉ वे आजादी के बाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से साल 1952 में सांसद चुने गए।
◉ उन्होंने बचपन से शिक्षा को अपने जीवन का श्रेय बनाया था।
◉ उन्होंने केवल तेरह साल की उम्र में अपनी शिक्षा पूर्ण करके अपने से बडी कक्षा व उम्र के विद्यार्थियों को पढ़ाना प्रारम्भ किया।
◉ उन्होंने ना केवल महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया बल्कि 14 साल की आयु तक सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की भी वकालत की थी।
◉ उन्होंने इसके अतिरिक्त प्राथमिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित करवाया।