Forgot password?    Sign UP
दुनियाभर में International Tolerance Day 2026 मनाया गया

दुनियाभर में International Tolerance Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-11-16 : हाल ही में, 16 नवम्बर के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day 2026) मनाया गया है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सौहार्दपूर्ण सहअस्तित्व बनाए रखने और विश्व में शांति तथा सामंजस्य कायम करने के लिए लोगों को सहनशील बनने की आवश्यकता के विषय में जागरूक बनाना है। पाठकों को बता दे की अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस की स्थापना यूनेस्को ने वर्ष 1995 में की थी। वर्ष 1996 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 16 नवंबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

यूनेस्को ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने हेतु ‘मदनजीत सिंह पुरस्कार’ की स्थापना की थी। यह पुरस्कार विज्ञान, कला, संस्कृति अथवा संचार के क्षेत्र में सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए काम हेतु दिया जाता है।

सहिष्णुता और अहिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए हर दो वर्ष पर यह पुरस्कार व्यक्तियों या संस्थानों को प्रदान किया जाता है। इसमें पुरस्कार स्वरूप 10000 डॉलर (USD) की राशि दी जाती है।

Provide Comments :


Advertisement :