Aditya Vikram Birla Kalashikhar Puraskar 2026 - नृत्यांगना ‘पद्मा सुब्रह्मण्यम’ को मिला
2026-11-16 : हाल ही में, भरतनाट्यम की मशहूर नृत्यांगना और शोधकर्ता डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम को संगीत कला केंद्र का आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार (Aditya Vikram Birla Kalashikhar Puraskar 2026) प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस 31वें संगीत कला केंद्र पुरस्कार समारोह में आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार राहुल वर्मा तथा सौरव और गौरव मिश्रा की जोड़ी को दिया गया है।
Aditya Vikram Birla Kalashikhar Puraskar के बारें में-
संगीत कला केंद्र के आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार और आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार की स्थापना 1996 में आदित्यजी के स्मारक के रूप में की गई थी और इसके माध्यम से कला के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रतिभाओं के लिए एक उल्लेखनीय मार्ग की रचना की गई थी।
इस बार इस पुरस्कार का 31वां संस्करण था जब "पद्मा सुब्रह्मण्यम" को विजेता के तौर पर चुना गया है। इस पुरस्कार को कला और संस्कृति के क्षेत्र में आजीवन योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।