Climate Change Performance Index 2026 - भारत को मिला 28वां स्थान
2026-11-13 : हाल ही में, जलवायु में परिवर्तन की स्थिति मांपने वाला नया क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स (Climate Change Performance Index 2026) जारी हुआ है जिसमे भारत को 28वें स्थान पर रखा गया है। आपको बता दे की पिछले वर्ष इस रिपोर्ट में भारत को 10वें स्थान पर रखा गया था। इस बार भी जारी हुई इस रिपोर्ट में चिंताजनक बात यह है कि इंडेक्स में टॉप 3 की जगह खाली रह गईं। इसका कारण यह है की पर्याप्त स्कोर के अभाव में कोई भी देश शीर्ष 3 पोजीशन में नहीं आ सके।
CCPI 2026 में भारत को 60.85 नंबर मिले। ध्यान रहे की भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल ये गिरावट आई है। यह सूचकांक जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाता है, जो 64 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु प्रयासों का मूल्यांकन करता है। और यह इंडेक्स पेरिस एग्रीमेंट के लक्ष्य को आंकने के लिए अलग-अलग देशों को 4 पैमानों पर रैंकिग देता है और ये पैमाने इस प्रकार है:
1. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (Green House Gas Emission)
2. नवीनीकृत उर्जा (Renewable Energy)
3. उर्जा प्रयोग (Energy Use)
4. पर्यावरण नीति (Climate Policy)