‘प्रशांत महापात्र’ बने SEBI के नए कार्यकारी निदेशक
2026-08-10 : हाल ही में, श्री प्रशांत महापात्र ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में अपना कार्यभार संभाला है। आपको बता दे की प्रशांत को यहाँ कॉरपोरेशन फाइनेंस इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है। और उन्हें बाजार नियामक के रिकवरी एंड रिफंड डिपार्टमेंट को संभालने का जिम्मा सौंपा गया है। प्रशांत यहाँ वर्ष 1999 में SEBI में शामिल हुए थे और इससे पहले वे मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
All About SEBI In Hindi-
◉ SEBI की स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को हुई थी।
◉ सेबी का मुख्यालय मुंबई शहर में है और क्षेत्रीय कार्यालय - अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में हैं।
◉ SEBI का मुख्य कार्य - निवेशकों के हितों की रक्षा करना, प्रतिभूति बाज़ार के विकास को बढ़ावा देना और प्रतिभूति बाज़ार को विनियमित करना आदि है।
◉ SEBI Full Form - Securities and Exchange Board of India.