Quit India Movement Day 2026 - भारतभर में 84वीं वर्षगाठ मनाई गई
2026-08-08 : हाल ही में, 08 अगस्त 2026 के दिन पुरे भारत में भारत छोड़ो आन्दोलन (Quit India Movement) या अगस्त क्रांति दिन (August Kranti Din) की 84वीं वर्षगांठ मनाई गयी है। पाठकों को बता दे की महात्मा गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त 1942 को Quit India Movement की शुरुआत हुई थी। महात्मा गांधी ने आज ही के दिन 1942 में "करो या मरो" आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन की विशालता को देखते हुए अंग्रेजों को यकीन हो गया कि अब भारत में उनका समय पूरा हो चुका है। ब्रिटिश सरकार ने संकेत दे दिया था कि संत्ता का हस्तांतरण कर उसे भारतीयों के हाथ में सौंप दिया जाएगा।
About Quit India Movement In Hindi-
◉ भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरंभ हुआ था।
◉ इसका मकसद मकसद भारत मां को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद (Freedom movement) कराना था।
◉ ये आंदोलन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से चलाया गया था।
◉ महात्मा गाँधी ने इसकी शुरूआत मुम्बई के आजाद मैदान से की थी।
◉ भारत छोड़ो आन्दोलन या अगस्त क्रान्ति भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की अन्तिम महान लड़ाई थी, जिसने ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया।
◉ इस आन्दोलन ने युवाओं को एक बहुत बड़ी संख्या में अपनी ओर आकृष्ट कर लिया। युवाओं ने अपने कॉलेज छोड़ दिये और वे जेल का रास्ता अपनाने लगे थे।