दुनियाभर में International Tiger Day 2026 मनाया गया
2026-07-30 : हाल ही में, 29 जुलाई के दिन दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजाती को विलुप्त होने से बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार वर्ष 2010 में मनाया गया था। बात करें दुनियाभर की तो सबसे ज्यादा बाघ भारत में पाए जाते हैं।
और शायद इसीलिए बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal of India) है। भारत के कुल 18 राज्यों में बाघ पाए जाते हैं। 2019 में आई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2967 बाघ हैं। यह भी ध्यान दे की वर्तमान समय में भारत में कुल 52 टाइगर रिजर्व हैं। भारत का पहला बाघ रिजर्व "जिम कार्बेट" है। और भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व "नागार्जुन सागर श्रीशैलम" है जबकि सबसे छोटा टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के पेंच में है।
बाघों की संख्या कम होने के कारण-
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा बाघों की संख्या कम होने के कारणों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है:
◉ बढ़ते वनों की कटाई
◉ अवैध शिकार
◉ रहने के लिए जंगलों में कमी
◉ गलती से रिहायशी इलाकों में घुसने से मारा जाना
◉ टाइगर टूरिज्म
◉ नाकाम प्रोजेक्ट
◉ ग्लोबल वार्मिंग