Forgot password?    Sign UP
Mukhyamantri Machhuara Samman Nidhi Yojana - हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई

Mukhyamantri Machhuara Samman Nidhi Yojana - हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई


Advertisement :

2026-07-30 : हाल ही में, हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Machhuara Samman Nidhi Yojana) शुरू की है, जिसके तहत बंद मछली पकड़ने के मौसम में पात्र मछुआरा परिवारों को ₹3,500 की सहायता मिलेगी। राज्य सरकार इस योजना पर हर वर्ष करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उम्मीद है की यह योजना मछुआरों की आजीविका की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र को भी नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

चूँकि मछुआरें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मत्स्य क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान है। इसलिए यह योजना राज्य के प्रमुख जलाशयों पर निर्भर लगभग 3,700 मछुआरा परिवारों को लक्षित करती है। इस योजना से जुड़ने के लिए मछुआरों के पास वैध मछली पकड़ने का लाइसेंस होना चाहिए और वे पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों (Fisheries Cooperative Societies) के सदस्य होने चाहिए।

तथा आवेदनकर्ता को एक वैध राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (NFDP) पंजीकरण संख्या और आधार कार्ड प्रदान करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन संबंधित मत्स्य सहकारी समितियों और मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। फिर स्वीकृत वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

Provide Comments :


Advertisement :