Forgot password?    Sign UP
World Hepatitis Day 2026 - Hepatitis: Let’s break it down

World Hepatitis Day 2026 - Hepatitis: Let’s break it down


Advertisement :

2026-07-30 : हाल ही में, 28 जुलाई के दिन दुनियाभर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को हेपेटाइटिस को लेकर लोगों को बीच जागरूकता फैलाने हेतु मनाया जाता है। यह भी ध्यान दे की इस दिवस को अमेरिकन जेनेटिसिस्ट "बरूच सैम्युअल ब्लूमबर्ग" की याद में मनाया जाता है। उन्होंने हेपेटाइटिस B पर काफी महत्वपूर्ण रिसर्च किए थे।

इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Hepatitis : Let’s Break it Down" रखी गयी है। वैसे हेपेटाइटिस से हम योग, व्यायाम और टहलने से बच सकते है। इसके अलावा अपने आस-पास सफाई रखें। और अपनी ज़रूरी चीजें जैसे टूथब्रश, रेजर इत्यादि दूसरों के साथ साँझा करने से बचे।

हेपेटाइटिस वायरस के बारें में-



◉ हेपेटाइटिस वायरस के 5 स्ट्रेन होते हैं जिन्हें Hepatitis A,B,C,D,E नाम से पहचाना जाता है।

◉ इनमें से A और E संक्रमित खाने और पानी से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस B सेक्सुअल कॉन्टैक्ट से फैलता है।

◉ संक्रमित खून चढ़ाने से भी हेपेटाइटिस का खतरा बना रहता है।

◉ हेपेटाइटिस C संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के जरिए होता है।

◉ जब किसी व्यक्ति को हेपेटाइटिस B का संक्रमण होता है उसी को D का संक्रमण भी हो सकता है।

हेपेटाइटिस के लक्षण-



यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको हेपेटाइटिस के कुछ मुख्य लक्षणों से अवगत करा रहे है, जिन्हें समझकर आप हेपेटाइटिस से आसानी से बच सकते है:

◉ त्वचा और आंखों का रंग पीला होना।

◉ मूत्र का रंग गहरा पीला हो जाना।

◉ अत्यधिक थकान महसूस होना।

◉ उल्टी आना।

◉ पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।

◉ भूख कम लगना और बुखार आना।

Provide Comments :


Advertisement :