Forgot password?    Sign UP
दुनियाभर में World Nature Conservation Day 2026 मनाया गया

दुनियाभर में World Nature Conservation Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-07-29 : हाल ही में, 28 जुलाई के दिन दुनियाभर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day 2026) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाने का मुख्य उद्देश्य उन जानवरों और पेड़ों का संरक्षण करना है जो पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण से विलुप्त होने के कगार पर हैं। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि स्वच्छ पर्यावरण और टिकाऊ जीवनशैली केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की भागीदारी से भी संभव है।

इसके अलावा इस दिवस के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर के लोगों के बीच जागरूकता पैदा की जाती है। एक स्वस्थ माहौल ही स्थिर और उत्पादक समाज की बुनियाद होता है और विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी ऐसे ही विचारों पर आधारित है। इसके अलावा इस दिवस की महत्ता इसलिए भी है कि प्रकृति संरक्षण के जरिए ही मौजूदा और आनेवाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Provide Comments :


Advertisement :