अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी ‘निकोलस ओटामेंडी’ ने लिया सन्यास
2026-07-28 : हाल ही में, 38 वर्षीय अर्जेंटीना के डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है। आपको बता दे की अब तक ओटामेंडी ने अपने देश के लिए कुल 139 मैच खेले और फीफा वर्ल्ड कप तथा दो कोपा अमेरिका खिताब जीते है। वह कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 के विजेता रहे है। इसके अलावा वर्ष 2021 और 2023 में कोपा अमेरिका (Copa América) के भी विजेता रहे है।
वह पिछले दिनों अमेरिका में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 में उपविजेता रही अर्जेंटीना टीम का भी हिस्सा थे। फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों अतिरिक्त समय में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। और इसी निराशा को लेकर इन्होने अब सन्यास का ऐलान कर दिया है। इससे पहले इन्होने 2010, 2018 और 2022 के विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था। और उनका अंतिम मैच स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में हुआ था।