वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ‘सर गारफील्ड सोबर्स’ का निधन
2026-07-29 : हाल ही में, वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दे की इन्होने वर्ष 1954 से 1973 तक वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेले थे। 93 मैचों के टेस्ट करियर में उन्होंने कुल 8032 रन बनाए और गेंदबाजी में 235 विकेट लिए। इसके अलावा वनडे में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था।
जानकारी के लिए बता दे की साल 1958 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किंग्स्टन टेस्ट में, उन्होंने सर लिन हटन के 364 रनों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नाबाद 365 रन की यादगार पारी खेली थी। हालाँकि इसके बाद सोबर्स का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड 36 साल तक रहा जिसे उन्ही की टीम के ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर तोड़ा था। और लारा का ये रिकॉर्ड आज तक कायम है।