Forgot password?    Sign UP
‘केशव चंद्र’ बने खान मंत्रालय के नए सचिव

‘केशव चंद्र’ बने खान मंत्रालय के नए सचिव


Advertisement :

2026-07-28 : हाल ही में, AGMUT कैडर के 1995-बैच के आईएएस अधिकारी श्री केशव चंद्र (Keshav Chandra) को खान मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की उन्होंने पीयूष गोयल का स्थान लिया है, जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महासचिव नियुक्त किया गया है। एवं इस नियुक्ति से पहले केशव चंद्र नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे।

खान मंत्रालय के बारें में-



• यह भारत सरकार का एक मंत्रालय है।

• इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

• यह मंत्रालय भारत में खानों से संबंधित कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए प्राथमिक निकाय के रूप में कार्य करता है।

• यह प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और परमाणु खनिजों को छोड़कर सभी खनिजों के सर्वेक्षण और अन्वेषण के लिए जिम्मेदार है।

Provide Comments :


Advertisement :