उत्तराखंड बना भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य
2026-07-09 : हाल ही में, उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से देश का छठा (6th) पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। आपको बता दे की यह उपलब्धि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उल्लास (Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम के तहत हासिल की गई है। इस वर्ष उत्तराखंड की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई, जबकि 2025 में यह लगभग 98.7 प्रतिशत बताई गई थी।
Defination of Fully Literate State in hindi-
विद्यार्थी ध्यान दे की पूर्ण साक्षरता का मतलब है 95% और उससे अधिक साक्षरता दर प्राप्त करना। इसमें पढ़ना, लिखना, समझदारी के साथ गणना करना, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता जैसे कौशल भी शामिल हैं।
About ULLAS Scheme In Hindi-
इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं और वयस्कों (15 साल और उससे ऊपर) को साक्षर बनाना है, जो कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए थे।
About Uttarakhand State In Hindi-
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित मुख्य बातें बता रहे है, जो आपके आगामी परीक्षाओं में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है:
◉ उत्तराखंड का राजकीय पुष्प - ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य)
◉ उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष - बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)
◉ उत्तराखंड का राजकीय पशु - कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)
◉ उत्तराखंड का राजकीय पक्षी - मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)
◉ उत्तराखंड का राजकीय खेल - फुटबाल
◉ उत्तराखंड का राजकीय गीत - उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन
◉ उत्तराखंड की राजकीय भाषा - प्रथम - हिंदी, दूसरी - संस्कृत (जनवरी 2010 से)