Forgot password?    Sign UP
Latest Grandmaster of India : ‘एस. अश्वथ’ बने अब तक के 98वें

Latest Grandmaster of India : ‘एस. अश्वथ’ बने अब तक के 98वें


Advertisement :

2026-07-09 : हाल ही में, महज 17 वर्षीय एस. अश्वथ पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में अपना तीसरा और आखिरी GM नॉर्म हासिल करके भारत के अब तक के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने है। आपको बता दे की यहाँ इन्होने अंतिम दौर में काले मोहरों से खेलते हुए अमरीका के कन्नन वैद्यनाथन को हराकर ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने 9 राउंड में 7 अंक प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।

ध्यान रहे की एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर (grandmaster of india) बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ELO अंक को पार करना होता है। ज्ञात हो की "विश्वनाथन आनंद" भारत के पहले ग्रैंडमास्टर (first grandmaster of india) बने थे जिन्होंने वर्ष 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Provide Comments :


Advertisement :