‘सिल्वाना टेनरेरो’ बनी IMF की नई मुख्य अर्थशास्त्री
2026-07-09 : हाल ही में, बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) की मौद्रिक नीति समिति की पूर्व सदस्य सिल्वाना टेनरेरो को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना आर्थिक सलाहकार और अनुसंधान निदेशक (मुख्य अर्थशास्त्री) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। आपको बता दे की टेनरेरो यहाँ इस पद पर "पियरे-ओलिवियर गौरिंचास" का स्थान लेंगी। टेनरेरो के पास उत्कृष्ट शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मौद्रिक नीति नियोजन में वर्षों का अनुभव प्राप्त है।
About IMF In Hindi-
◉ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है।
◉ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना साल 1944 में की गई थी।
◉ IMF का मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है।
◉ इस संस्था में 190 देश शामिल हैं।
◉ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक स्थिरता सुरक्षित करना, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, निर्धनता कम करना, रोजगार को बढ़ावा देना एवं अन्तरराष्ट्रीय व्यापार सुविधाजनक बनाना है।