‘संजीव जैन’ बने उत्तर कोरिया में भारत के नए राजदूत
2026-07-08 : हाल ही में, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2008-बैच के अधिकारी श्री संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की यहाँ वह "अलियावती लोंगकुमेर" की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले वर्ष इस पद पर नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति से पहले श्री जैन रिपब्लिक ऑफ काबो वर्डे में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे। और अब तक इन्होने पेरिस में भारतीय दूतावास में काम किया तथा श्रीलंका के कैंडी भारतीय वाणिज्य दूतावास में अपनी सेवाएं भी दी है।
About North Korea In Hindi-
• यह पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है, जिसका पूरा नाम - "डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया" है।
• इस देश की राजधानी प्योंगयांग है।
• इस देश का कुल क्षेत्रफल 120540 वर्ग किमी है।
• इस देश के साथ वर्ष 1968 में भारत के महावाणिज्य दूतावास की स्थापना की गई थी।
• उत्तर कोरिया का नेतृत्व 2011 से सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन कर रहे हैं, जो अपने पिता किम जोंग-इल के उत्तराधिकारी हैं।
• इस देश की कानूनी प्रणाली प्रशिया मॉडल, जापानी कानूनी प्रणाली और कम्युनिस्ट कानूनी सिद्धांत से प्रभावित है।