‘अमित गर्ग’ बने NCRB के नए प्रमुख
2026-07-07 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी "अमित गर्ग" को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरियाणा कैडर के 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी "आलोक कुमार मित्तल" को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। तथा उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी "सुजीत पांडे" को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के बारें में-
यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख सरकारी एजेंसी है। नई दिल्ली में स्थित इस संस्था का मुख्य कार्य पुरे भारत में अपराध और अपराधियों का डेटा एकत्र करना, उसका विश्लेषण करना तथा रिपोर्ट प्रकाशित करना है।
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) के बारें में-
यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 28 अगस्त 1970 को पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, अनुसंधान और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए की गई थी।
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) के बारें में-
यह भारत की प्रमुख प्रशिक्षण संस्था है। इसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है। तथा यहाँ UPSC Civil Services Exam द्वारा चयनित IPS अधिकारियों को कठोर ट्रेनिंग दी जाती है।