Youngest Man To Play For Indian Cricket Team : वैभव सूर्यवंशी
2026-07-06 : हाल ही में, भारतीय युवा पुरुष क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर (Youngest Man To Play For Indian Cricket Team) बने है। आपको बता दे की वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने पुरुष क्रिकेट में 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू कर दिया था।
इसी के साथ ही वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी बने हैं। ध्यान रहे की भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है। इन्होने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से IPL में छाप छोड़ने वाले वैभव से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए कई बड़ी पारियां खेलेगा और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाएगा।