Global Passport Index 2026 - भारत को मिला 197 देशों में 125वां स्थान
2026-07-06 : हाल ही में, जारी ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (Global Passport Index 2026) के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट ने 197 देशों में 125वां स्थान प्राप्त किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारक 26 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं। इनमें - भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ और फिलिस्तीन जैसे देश शामिल हैं। यहाँ भारतीय पासपोर्ट का कंपोजिट स्कोर इस बार 45.1 रहा, जो पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा है।
पिछले वर्ष की बात करें तो भारत इस रैंकिंग में 124वें नंबर पर था। Global Passport Index पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है। जिसमे कुलमिलाकर भारत अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। भारत की धीमी प्रगति का मतलब है कि दूसरे देशों के मुकाबले उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम फायदे मिल पाते हैं।
World’s Most Powerful Passports In 2026-
1. स्वीडन
2. स्विट्ज़रलैंड
3. फ़िनलैंड
4. जर्मनी
5. नीदरलैंड्स
6. डेनमार्क
7. आयरलैंड
8. यूनाइटेड किंगडम
9. नॉर्वे
10. सिंगापुर