World Chocolate Day 2026: Date, History & Benefits
2026-07-06 : हाल ही में, 07 जुलाई के दिन पूरी दुनिया में विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day 2026) मनाया गया है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की इस दिवस को यूरोप में सन 1550 में पहली बार 07 जुलाई के दिन मनाया गया था, जिसके बाद दुनिया भर के कई देशों में यह दिवस मनाया जाने लगा। प्रतिवर्ष इस दिवस के मौके पर लोग चॉकलेट खाकर और इसे एक-दुसरे में बांटकर खुशियाँ मनाते है।
ध्यान रहे की दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट की खपत स्विट्जरलैंड में होती है। स्विट्जरलैंड 8.8 किलोग्राम की प्रभावशाली वार्षिक प्रति व्यक्ति खपत के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे है। फिर ऑस्ट्रिया और जर्मनी भी 8.1 और 7.9 किलोग्राम के साथ इस सूची में दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं।
Chocolate Benefits In Hindi-
◉ चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं।
◉ यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास में सहायक होती है।
◉ चॉकलेट का सेवन करना ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
◉ चॉकलेट का सेवन करना हृदय के लिए फायदेमंद हो सकता है।