‘महेश दीक्षित’ बने खुफिया ब्यूरो (IB) के नए प्रमुख
2026-06-26 : हाल ही में, 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी महेश दीक्षित को देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी का नया चीफ नियुक्त किया गया है। आपको बता दें की दीक्षित को यहाँ "तपन डेका" के स्थान पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले श्री दीक्षित IB में स्पेशल डायरेक्टर और एजेंसी के दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। और इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर में सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख रह चुके हैं। इसलिए इन्हें एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का लंबा अनुभव प्राप्त है।
About Intelligence Bureau In Hindi-
◉ IB भारत मे सबसे पुरानी खुफिया एजेंसी है।
◉ IB का गठन अफगानिस्तान में तैनात रूसी सैनिकों पर नजर रखने के लिए 1887 मे किया गया था।
◉ भारत की आजादी के समय वर्ष 1947 मे इसको फिर से तैयार किया गया था।
◉ यह मुख्य रूप से आंतरिक खुफिया से संबंधित है और देश के अंदर खतरो को संभालती है।
◉ IB Full Form - Intelligence Bureau है।