‘प्रदीप सिंह खरोला’ बने AIR India के नए कार्यकारी निदेशक
2026-06-26 : हाल ही में, एयर इंडिया ने 1985-बैच के IAS अधिकारी व पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकारी सलाहकार नियुक्त किया है। आपको बता दे की इससे पहले इन्होने सरकार के स्वामित्व के दौरान दो साल से ज़्यादा समय तक एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के तौर पर काम किया था। इसके अलावा खरोला 2012-13 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे है।
ध्यान रहे की इससे पहले केंद्र सरकार ने अक्टूबर-2021 में एयर इंडिया की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए टाटा समूह की 18,000 करोड़ रुपए की बोली स्वीकार की थी। टाटा समूह द्वारा खरीदे जाने के बाद से एअर इंडिया लगातार घाटे और अन्य दिक्कतों का सामना कर रही है। फ़िलहाल एअर इंडिया ने अपना घाटा और खर्च कम करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।