‘प्रभजीत सिंह’ बने भारत में OpenAI के नए प्रबंध निदेशक
2026-06-27 : हाल ही में, वर्तमान समय में उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह को चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के भारत ऑपरेशन्स में बतौर कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर और आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रहे प्रभजीत के पास अब OpenAI में कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज अडॉप्शन, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी एंगेजमेंट और ऑपरेशन्स इत्यादि की जिम्मेदारी होगी।
क्योंकि इस AI कम्पनी का लक्ष्य भारत में उपभोक्ताओं, उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी निकायों के साथ मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को बढ़ावा देना है। फ़िलहाल प्रभजीत सिंह अब सितंबर 2026 से ओपनएआई के भारत के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।
ध्यान रहे की ओपनएआई ने नवंबर 2025 में नई दिल्ली में अपना प्रथम भारत कार्यालय स्थापित किया था। वर्तमान समय में OpenAI देश में टाटा ग्रुप के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। इसमें डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।