‘कुणाल शाह’ बने WhatsApp के नए CEO
2026-06-24 : हाल ही में, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने कुणाल शाह को अपने मैसेजिंग ऐप WhatsApp का ग्लोबल CEO नियुक्त किया है। आपको बता दे की शाह यहाँ इस पद पर "विल कैथकार्ट" का स्थान लेंगे। शाह भारत के सबसे अमीर और सफल स्टार्टअप संस्थापकों में से एक हैं। वर्ष 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कुणाल शाह मुंबई के रहने वाले हैं पढ़ाई में उन्होंने फिलॉसफी में बीए किया फिर एमबीए बीच में ही छोड़ दिया था। इन्होने अपने करियर की शुरुआत में पैसाबैक (PaisaBack) नाम का स्टार्टअप शुरू किया था। फिर साल 2010 में उन्होंने फ्रीचार्ज की सह-स्थापना की। फिर वर्ष 2018 में उन्होंने CRED की शुरुआत की, जो हाई-क्रेडिट स्कोर वाले यूजर्स को क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड देता है।