‘लियोनेल मेसी’ बने फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
2026-06-24 : हाल ही में, FIFA वर्ल्ड कप के दौरान 38 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने है। आपको बता दे की मेसी ने यहाँ इस मामले में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिनके अब तक फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल 16 थे जबकि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने अपना 17वां गोल दागकर यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वर्तमान समय तक मेसी के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 गोल हो गए हैं।
ध्यान रहे की अब तक फीफा वर्ल्ड कप में मेसी 28 मैच खेल चुके हैं और वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले प्लेयर भी हैं। मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी ओर का अवार्ड भी जीत चुके हैं। इसके अलावा मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं।