Forgot password?    Sign UP
FIH Hockey Women’s Nations Cup 2026 - भारत बना विजेता

FIH Hockey Women’s Nations Cup 2026 - भारत बना विजेता


Advertisement :

2026-06-22 : हाल ही में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में 2-0 से हराकर अब तक का दूसरी बार FIH नेशंस कप का खिताब जीता है। आपको बता दे की इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ष 2022 में इस टूर्नामेंट का पहला सीजन जीता था। और इस बार FIH Hockey Women’s Nations Cup 2026 के दौरान भारतीय टीम अजेय रही।

शुरुआत से ही भारत ने पूल ए मैच में अमेरिका को 3-2, जापान को 2-1 और उरुग्वे को 3-2 से हराया। वहीं सेमीफाइनल में चिली के खिलाफ 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। अंत में फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम की इस उपलब्धि को देखते हुए हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

ध्यान रहे की यह FIH Hockey Women’s Nations Cup 2026 जीतने से भारत को 2026-27 सीजन के लिए FIH प्रो लीग में फिर से प्रमोशन मिल गया है। यह टूर्नामेंट हॉकी के लिए एलए 2028 ओलंपिक क्वालीफायर के तौर पर भी काम करेगा।

Provide Comments :


Advertisement :