Forgot password?    Sign UP
WEF Energy Transition Index 2026 - भारत को मिला 70वां स्थान

WEF Energy Transition Index 2026 - भारत को मिला 70वां स्थान


Advertisement :

2026-06-22 : हाल ही में, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स (Energy Transition Index 2026) में भारत को दुनियाभर के 120 देशों में 70वाँ स्थान मिला है। इस बार भारत के लिए सिर्फ 1 अंक का सुधार हुआ है। क्योंकि पिछले वर्ष इस सूची में भारत को 71वां स्थान मिला था। इस बार की रिपोर्ट में कहा गया है की, भारत को ऊर्जा संक्रमण तत्परता और बुनियादी ढांचे में हुए लाभ के कारण स्कोर में 1.9% का सुधार हुआ है।

इस बार की रिपोर्ट में दुनियाभर के चर्चित देशों की बात करें तो - चीन 14वें, ब्राजील 17वें और संयुक्त राज्य अमेरिका 19वें स्थान पर रहा। इसके अलावा सिंगापुर के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ और वह 10 पायदान चढ़कर 42वें स्थान पर पहुंच गया है।

WEF Energy Transition Index 2026 Top 3 Countries-



1. स्वीडन (स्कोर: 75.3)

2. फिनलैंड (स्कोर: 74.1)

3. डेनमार्क (स्कोर: 72.6)

Provide Comments :


Advertisement :