Wolf Prize 2025 - जैनेंद्र के. जैन बने भौतिकी में पुरस्कार जितने वाले प्रथम भारतीय वैज्ञानिक
2026-06-22 : हाल ही में, भारतीय मूल के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जैनेंद्र के. जैन को को कंपोजिट फर्मिअन्स की उनकी खोज के लिए प्रतिष्ठित भौतिकी के वुल्फ पुरस्कार (Wolf Prize 2025) से सम्मानित किया गया। उनकी खोज ने क्वांटम भौतिकी की समझ को गहराई प्रदान की है और आने वाली पीढ़ियों के वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का कार्य करेगी। जैनेंद्र IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं। और इससे पहले इन्हें अपने वैज्ञानिक कार्यों हेतु अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी द्वारा ओलिवर ई बकली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
About Wolf Prize In Hindi-
• वुल्फ पुरस्कार की स्थापना 1978 में वुल्फ फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
• यह पुरस्कार विज्ञान और कला के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
• वुल्फ पुरस्कार कुल छह श्रेणियों में दिया जाता है, जिनमे- कृषि, रसायन विज्ञान, गणित, चिकित्सा, भौतिकी और कला शामिल है।
• इस पुरस्कार के पूर्व भारतीय विजेताओं में - डॉ. गुरदेव सिंह खुश (कृषि के क्षेत्र में), ज़ुबिन मेहता (संगीत के क्षेत्र में) और डॉ. वेंकटेशन सुंदरेशन (कृषि के क्षेत्र में) शामिल है।