Order of The White Double Cross - स्लोवाकिया ने PM मोदी को दिया देश का सर्वोच्च राज्य सम्मान
2026-06-17 : हाल ही में, PM मोदी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में देश का सर्वोच्च राज्य सम्मान “Order of The White Double Cross” प्रदान किया गया है। आपको बता दे की स्लोवाकिया देश द्वारा यह सम्मान उन विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इस देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने तथा देश के विदेश नीति हितों को आगे बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया हो।
List of International Award Received by the PM Modi-
इससे पहले पीएम मोदी को अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, सऊदी अरब, मिस्र और भूटान जैसे देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं, जिनकी पूरी सूची इस प्रकार है:
सऊदी अरब: अप्रैल 2016 - किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश
अफ़गानिस्तान: 2016 - स्टेट ऑर्डर ऑफ़ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान
फ़िलिस्तीन: 2018 - ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ फ़िलिस्तीन
UAE: 2019 - ऑर्डर ऑफ़ ज़ायेद
रूस: 2019 - ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल
मालदीव: ऑर्डर ऑफ़ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ़ निशान इज़्ज़ुद्दीन
बहरीन: 2019 - किंग हमद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां
यूएसए: 2020 - लीजन ऑफ़ मेरिट
भूटान: दिसंबर 2021 - ऑर्डर ऑफ़ द ड्रुक ग्यालपो
पापुआ न्यू गिनी: 2023 - एबाकल पुरस्कार
फ़िजी: कम्पेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ फ़िजी
पापुआ न्यू गिनी: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहू
मिस्र: जून 2023 - ऑर्डर ऑफ़ द नाइल
फ्रांस: जुलाई 2023 - ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर
ग्रीस: अगस्त 2023 - द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर
डोमिनिका: 2024 - डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर
नाइजीरिया: नवंबर, 2024 - द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर
गुयाना: नवंबर, 2024 - द ऑर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस
बारबाडोस: नवंबर, 2024 - हॉनरेरी ऑर्डर ऑफ़ फ़्रीडम ऑफ़ बारबाडोस
कुवैत: दिसंबर, 2024 - मुबारक अल-कबीर ऑर्डर
मॉरीशस: मार्च, 2025 - द ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन
श्रीलंका: अप्रैल, 2025 - श्रीलंका मित्र विभूषण
साइप्रस: जून, 2025 - ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III
घाना: जुलाई, 2025 - द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना
स्वीडन: मई, 2026 - आर्डर ऑफ़ द पोलर स्टार
स्लोवाकिया: जून, 2026 - ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस
About Slovakia Country In Hindi-
◉ यह युरोप महाद्वीप मे स्थित एक देश है।
◉ 01 जनवरी 1993 को चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद इस गणराज्य का निर्माण हुआ था।
◉ इस देश का क्षेत्रफल 49,035 वर्ग किलोमीटर तक है।
◉ इस देश की मुद्रा यूरो है।
◉ स्लोवाकिया के पड़ोसी देशों में उत्तर की तरफ पोलैंड है, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य एवं ऑस्ट्रिया से सीमा जुड़ी हुई है।
◉ स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा शहर है।
◉ स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है, जिसकी राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं और इन सदस्यों को हर चार साल में आम चुनाव द्वारा चुना जाता है।