जगन्नाथ मंदिर बना ट्रेडमार्क प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम मंदिर
2026-06-16 : हाल ही में, ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर ने भारत के किसी भी मंदिर के इतिहास में पहली बार, मंदिर से जुड़ी पवित्र पहचानों के लिए बौद्धिक संपदा (Intellectual Property – IP) संरक्षण प्राप्त कर लिया है। आपको बता दे की ट्रेडमार्क एक बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) है जो किसी खास शब्द, लोगो, प्रतीक, वाक्यांश या चिह्न की सुरक्षा करता है, इसका उपयोग किसी संस्था के सामान या सेवाओं की पहचान करने और उन्हें दूसरों से अलग करने के लिए किया जाता है।
जगन्नाथ मंदिर के बारें में-
• यह मंदिर हिंदू धर्म के चार पवित्र ‘चार धाम’ तीर्थस्थलों में से एक है।
• इस मन्दिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में गंग राजवंश के प्रसिद्ध राजा अनंत वर्मन चोडगंग देव द्वारा किया गया था।
• इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ (भगवान विष्णु का अवतार), बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई भगवान बलभद्र (पवित्र त्रिमूर्ति) की मूर्ति देखने को मिलती है।
• भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) इस मंदिर का संरक्षक है।
• इस मन्दिर को "व्हाइट पैगोडा" के रूप में जाना जाता है।