सुंदरराज पट्टिलिंगम बने NIA के नए महानिरीक्षक
2026-06-18 : हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पट्टिलिंगम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का नया महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले उन्होंने 12 वर्षों तक बस्तर क्षेत्र में कार्य किया, जिसमें 7 वर्षों तक पुलिस प्रमुख के रूप में दी गई सेवाएँ भी शामिल हैं। इसके अलावा श्री सुंदरराज ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कोंडागांव जैसे जिलों में विद्रोह विरोधी अभियानों का भी नेतृत्व किया है।
About NIA In Hindi-
◉ यह भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जाँच एजेंसी है।
◉ आतंकवाद रोधी इस एजेंसी का गठन मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद किया गया था।
◉ यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है।
◉ NIA Full Form - National Investigations Agency.