प्रसिद्द लोक गायिका ‘गवरी देवी’ का 98 वर्ष की उम्र में निधन
2026-06-15 : हाल ही में, राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की इन्होने लगभग 8 दशक तक मांड गायकी के क्षेत्र में अपना बेहतरीन योगदान दिया था। इन्होने अपने पति मिश्रीलाल राव के साथ देशभर के मंचों पर प्रस्तुतियां दीं। उनके कार्यक्रम दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर कार्यक्रम प्रसारित होते थे। गवरी देवी के प्रसिद्द गीत और भजनों में- केसरिया बालम पधारो, ढोला थारे देश में और मोर बोले रे मलजी इत्यादि शामिल है।
लोकगीतों में मधुर आवाज देने के लिए इन्हें - जवाहर कला केंद्र, दूरदर्शन और वीर दुर्गादास राठौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिले थे। यह सम्मान केवल उनकी गायकी के लिए नहीं, बल्कि राजस्थानी लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की भी पहचान थे।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के कोरण गांव में जन्मी गवरी देवी का परिवार लोकसंगीत से जुड़ा हुआ था और उनके माता-पिता पेशेवर लोक कलाकार थे। ध्यान रहे की मांड राजस्थान की पारंपरिक और प्राचीन लोकसंगीत शैलियों में से एक है। मांड के अलावा पनिहारी, वीर रस के लोकगीत, भजन और अन्य क्षेत्रीय संगीत शैलियां राज्य की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।