Forgot password?    Sign UP
Global Peace Index 2026 : भारत को मिला 127वां स्थान

Global Peace Index 2026 : भारत को मिला 127वां स्थान


Advertisement :

2026-06-15 : हाल ही में, जारी वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index 2026) के 20वें संस्करण में 163 देशों की सूची में आइसलैंड को दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश घोषित किया गया है। वर्ष 2026 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों/क्षेत्रों को उनको शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है। पाठकों को बता दे की इस सूचकांक में भारत को 127वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष भारत की रैंकिंग में काफी गिरावट दर्ज हुई है, यह गिरावट मुख्य रूप से संघर्ष से जुड़े संकेतकों के बिगड़ने के कारण हुई है।

ध्यान रहे की पिछले वर्ष भारत इस सूची में 115वें स्थान पर मौजूद था। ओवरआल दुनियाभर की बात करें तो दुनिया में शांति का औसत स्तर 0.7% गिरा है। यह लगातार 12वाँ साल है जब दुनिया में शांति का स्तर गिरा है, और पिछले 18 सालों में यह 15वीं बार गिरावट है।

Top 10 Peaceful Countries In 2026-



1. आइसलैंड

2. आयरलैंड

3. न्यूजीलैंड

4. ऑस्ट्रिया

5. स्विट्जरलैंड

6. सिंगापुर

7. पुर्तगाल

8. डेनमार्क

9. स्लोवेनिया

10. फिनलैंड

उपरोक्त शीर्ष 10 देशों की खासियत यह है कि यहां कानून-व्यवस्था मजबूत है, सामाजिक तनाव कम है और लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलती है। यही कारण है कि ये देश शांति और सुरक्षा के मामले में दुनिया के लिए उदाहरण माने जाते हैं।

Provide Comments :


Advertisement :