Forgot password?    Sign UP
कीवी खिलाड़ी ‘केन विलियमसन’ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

कीवी खिलाड़ी ‘केन विलियमसन’ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास


Advertisement :

2026-06-14 : हाल ही में, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दे की विलियम्सन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए और 48 शतक जड़े है। विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 33 शतक लगाए हैं, जो न्यूजीलैंड के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक हैं।

विलियमसन न एक बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वह एक काबिल कप्तान भी थे इनकी अगुवाई में न्यूजीलैंड ने 2019 के वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा इनकी कप्तानी में वर्ष 2021 न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीता।

विलियमसन ने अपने करियर में 110 टेस्‍ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इन्होने टेस्‍ट की 195 पारियों में 54.06 की औसत और 51.97 के स्‍ट्राइक रेट से 9515 रन बनाए। इसके अलावा वनडे की 167 पारियों में केन ने 7256 रन बनाए। और इसके अलावा इन्होने टी20 इंटरनेशनल में कुल 2575 रन जड़े।

Provide Comments :


Advertisement :