World Day Against Child Labour 2026 - Red Card to Child Labour: Fair Play for Children, Decent Work for Adults
2026-06-14 : हाल ही में, 12 जून के दिन दुनियाभर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की इस दिवस को प्रतिवर्ष 12 जून को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ध्यान रहे की इस दिवस की शुरूआत 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने की थी।
इस बार World Day Against Child Labour 2026 Theme - "Red Card to Child Labour: Fair Play for Children, Decent Work for Adults" रखी गयी है। हमारे देश के लिए यह दिवस इसलिए भी ख़ास हो जाता है क्योंकि "भारत में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, बाल श्रमिकों की संख्या 10.1 मिलियन है, जिसमें 56 लाख लड़के और 45 लाख लड़कियां शामिल है।
इसके अलावा हम दुनियाभर की बात करें तो विश्व स्तर पर कुल 152 मिलियन बच्चे - 64 मिलियन लड़कियां और 88 मिलियन लड़कों का बाल श्रम में होने का अनुमान है, जो दुनिया भर में सभी बच्चों में से लगभग दस में से एक है। इसलिए इस दिवस के जरिए उन लोगों को एक संदेश दिया जाता है जो इतने छोटे बच्चों से श्रम का काम करवा रहे है।
About International Labour Organization (ILO) In Hindi-
⦿ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
⦿ इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
⦿ यह काम की दुनिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है।
⦿ यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानक तय करती है, काम की जगह पर अधिकारों को प्रोत्साहित करती है और रोजगार के उत्कृष्ट अवसरों के लिए प्रोत्साहित करती है।
⦿ इसका उद्देश्य काम से जुड़े मुद्दों पर संवाद को करना तथा सामाजिक संरक्षण को बढ़ाना है।