Forgot password?    Sign UP
Russian Grand Sand Master Cup 2026 - सुदर्शन पटनायक बने प्रथम भारतीय विजेता

Russian Grand Sand Master Cup 2026 - सुदर्शन पटनायक बने प्रथम भारतीय विजेता


Advertisement :

2026-06-13 : हाल ही में, प्रसिद्द रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने Russian Grand Sand Master Cup 2026 जीतकर इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय का तमगा हासिल किया है। यहाँ सुदर्शन की शानदार कलाकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश ने अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया है। उनकी कलाकृति कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, ऑक्सीजन छोड़ने, जल संरक्षण, मृदा अपरदन रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है।

सुदर्शन पटनायक के बारें में-



• 47 वर्षीय और ओडीशा में जन्म लेने वाले सैंड आर्टिस्ट पटनायक पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

• इन्होने महज सात वर्ष की उम्र से रेत पर आकृतियां बनानी शुरु कर दी थीं और तब से अब तक सैंकड़ों रेत की कलाकृतियां बना चुके हैं।

• इससे पहले, वे 25+ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं, ये सभी रिकॉर्ड लिम्बा बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं।

• इन्होने वर्ष 2008 में बर्लिन में इन्होंने यूएसएफ वर्ल्ड सैंड स्कल्पचर चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन का खिताब जीता था।

• इन्होंने भारत का सबसे पहला सैंड इंस्टीट्यूट – ग्लोडन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट भी स्थापित किया है।

• उनकी रेत की कलाकृतियों में से एक, द ब्लैक ताजमहल, को दुनिया भर से सराहन मिली थी।

Provide Comments :


Advertisement :