Forgot password?    Sign UP
लेफ्टिनेंट जनरल ‘धीरज सेठ’ बने भारतीय थल सेना के नए प्रमुख

लेफ्टिनेंट जनरल ‘धीरज सेठ’ बने भारतीय थल सेना के नए प्रमुख


Advertisement :

2026-06-13 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा है। आपको बता दे की वह जनरल के स्थायी रैंक के साथ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। ध्यान रहे की सेठ अभी उप सेना प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत हैं। और इस नवनियुक्ति के बाद वह 31वें आर्मी चीफ का पद संभालेंगे।

सेठ को करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी मोर्चे सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में कमान संभाली है। सेना में इनके बेहतरीन योगदान हेतु - परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जा चुका है।

How To Join Indian Army In Hindi?



भारत के अनेक युवा भी आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन गाइडेंस के अभाव में वे भर्ती नहीं हो पाते। इसलिए इंडियन आर्मी भर्ती से जुड़ीं डिटेल्स अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

वैकेंसी जारी होते ही इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें। फिर आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। फिजिकल के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। और इस प्रोसेस के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद लिखित परीक्षा होगी। यहाँ हर फेज क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों में से मेरिट लिस्ट निकालकर सिलेक्टेड कैंडिडेट के बारे में बताया जाता है। सर्विस अलॉट करने के बाद ट्रेनिंग केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

Provide Comments :


Advertisement :