भारतीय शूटर ‘जसपाल राणा’ का 49 वर्ष की उम्र में निधन
2026-06-13 : हाल ही में, भारतीय निशानेबाजी को दुनियाभर में विशेष पहचान दिलाने वाले महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की 1994 राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात राष्ट्रीय पहचान दिलाई। इन्होने एशियन गेम्स में 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। वहीँ कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।
ध्यान रहे की इस निशानेबाज को वर्ष 1994 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वर्ष 1997 में जसपाल को सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। एक खिलाड़ी के अलावा कोच की भूमिका में भी राणा ने असाधारण योगदान दिया। उनकी पैनी नजर प्रतिभा को पहचानने में कभी नहीं चूकती थी। मनु भाकर, सौरभ चौधरी और चिंकी यादव जैसे निशानेबाजों को तराशने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।