भारतीय क्रिकेटर “केएस भरत” ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-06-09 : हाल ही में, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले केएस भरत (KS Bharat) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है। आपको बता दे की भरत ने अपने छोटे से करियर के दौरान वर्ष 2023 और 2024 के बीच सात टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यहाँ उन्होंने एक विकेटकीपर के रूप में कुल 221 रन बनाए और 19 खिलाड़ियों को आउट करने (डिस्मिसल) में अपनी भूमिका निभाई थी।
32 वर्षीय भरत ने घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक लगातार मेहनत की और शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन भारतीय टीम की टेस्ट कैप हासिल करना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।