Forgot password?    Sign UP
French Open 2026 : ‘अलेक्जेंडर ज्वेरेव’ ने जीता पुरुष एकल का ख़िताब

French Open 2026 : ‘अलेक्जेंडर ज्वेरेव’ ने जीता पुरुष एकल का ख़िताब


Advertisement :

2026-06-08 : हाल ही में, खेले गए French Open 2026 के फाइनल मुकाबले में जर्मन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को पांच सेट में हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब एवं यहाँ इस प्रतियोगिता का पुरुष एकल का ख़िताब जीता है। आपको बता दे की इस जीत के साथ ज्वेरेव का ग्रैंड स्लैम खिताब का लंबा इंतजार खत्म हो गया, क्योंकि इससे पहले वो तीन बार-2020 में यूएस ओपन, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल हार चुके थे।

ध्यान रहे की इससे पहले ज्वेरेव ने दो ATP फाइनल्स खिताब, सात मास्टर्स 1000 खिताब और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक (टोक्यो 2021) जीता था, लेकिन अब इसी लिस्ट में यह एक ग्रैंड स्लैम खिताब भी जुड़ गया है।

वहीँ महिला वर्ग में रूस की 19 वर्षीय टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा (Mirra Andreeva) ने महिला एकल खिताब जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने पोलैंड की क्वालिफायर Maja Chwalinska को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी है।

ग्रैंड स्लैम खिताब के बारें में-



ग्रैंड स्लैम टेनिस खेल में वर्ष भर में होने वाले चार सबसे बड़े और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट होते हैं। फ्रेंच ओपन के अलावा, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट कहा जाता है।

French Open 2026 Winners List-



◉ पुरुष एकल वर्ग - अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)

◉ महिला एकल वर्ग - मीरा एंड्रीवा (रूस)

◉ पुरुष युगल खिताब - मार्सेल ग्रानोलेर्स और होरासियो जेबायोस (स्पेन और अर्जेंटीना)

◉ महिला युगल खिताब - केटरीना सिनियाकोवा और अलेक्स्जेडर क्रुनिक (चेज गणराज्य और सर्बिया)

Provide Comments :


Advertisement :