Forgot password?    Sign UP
“सौरभ विजय” बने IndiaAI मिशन के CEO

“सौरभ विजय” बने IndiaAI मिशन के CEO


Advertisement :

2026-06-09 : हाल ही में, महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी, सौरभ विजय ने इंडियाएआई (IndiaAI) मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इसके अलावा सुदीप श्रीवास्तव को मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इंडियाएआई मिशन का उद्देश्य संप्रभु एआई क्षमताओं का निर्माण करना, स्वदेशी मॉडल विकसित करना, कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करना और देश भर में जिम्मेदार एआई अपनाने को बढ़ावा देना है।

कुल मिलाकर हम यह भारतीय डेटासेट का उपयोग करके संप्रभु AI क्षमता और जेनरेटिव एआई (Generative AI) प्रतिस्पर्धात्मकता पर ध्यान केंद्रित करता है। ध्यान रहे की यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत कार्य करता है।

Provide Comments :


Advertisement :