Forgot password?    Sign UP
Men’s U18 Asia Cup 2026 - भारत तीसरी बार बना विजेता

Men’s U18 Asia Cup 2026 - भारत तीसरी बार बना विजेता


Advertisement :

2026-06-08 : हाल ही में, जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर भारतीय युवा हॉकी टीम ने अब तक तीसरी बार Men’s U18 Asia Cup 2026 ख़िताब जितने में सफलता दर्ज की है। इस बार खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी पूर्ति आशीष तानी ने शानदार हैट्रिक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कप्तान केतन कुशवाहा ने नेतृत्व के साथ-साथ मैदान पर भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

यहाँ जापान ने दूसरे क्वार्टर में अपनी पकड़ मजबूत की और चार बार पेनल्टी कॉर्नर के अंदर घुसकर भारत को चुनौती दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति पूरे समय डटी रही और पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। वहीं दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। और जापान ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया तथा खतरनाक नजर आया, लेकिन बराबरी का गोल उनके हाथ नहीं लगा।

भारतीय टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए हॉकी इंडिया ने नकद पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमे:

• स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष अंडर-18 टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये।

• सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये। ।

• कांस्य पदक जीतने वाली महिला अंडर-18 टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये।

• सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Provide Comments :


Advertisement :