सिक्किम बना भारत का पांचवा पूर्ण साक्षर राज्य
2026-05-30 : हाल ही में, ULLAS पहल के ढांचे के तहत सिक्किम को आधिकारिक तौर पर भारत के पांचवें पूर्ण साक्षर राज्य (5th Fully Literate State) के रूप में मान्यता दी गई। इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि में सिक्किम अब हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिज़ोरम और गोवा के साथ शामिल हो गया है। आपको बता दे की राज्य की साक्षरता दर साक्षरता दर 99.82 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शिक्षा मंत्रालय के 95 प्रतिशत मानक से काफी अधिक है।
Defination of Fully Literate State in hindi-
विद्यार्थी ध्यान दे की पूर्ण साक्षरता का मतलब है 95% और उससे अधिक साक्षरता दर प्राप्त करना। इसमें पढ़ना, लिखना, समझदारी के साथ गणना करना, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता जैसे कौशल भी शामिल हैं।
About ULLAS Scheme In Hindi-
इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं और वयस्कों (15 साल और उससे ऊपर) को साक्षर बनाना है, जो कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए थे।
About Sikkim State In Hindi-
◉ इस राज्य की राजधानी गंगटोक (sikkim capital) है इसके साथ ही यह राज्य का सबसे बड़ा शहर है।
◉ सिक्किम राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है।
◉ सिक्किम का नक्शा अंगूठे के आकार जैसा है।
◉ सिक्किम का राजकीय पुष्प - डेंड्रोबियम नोबिल (Dendrobium nobile)
◉ सिक्किम का राजकीय पक्षी - रक्त तीतर (Blood Pheasant)
◉ सिक्किम का राजकीय पशु - लाल पांडा (Red Panda)
◉ सिक्किम का राजकीय वृक्ष - रोडोडेंड्रोन (Rhododendron)