‘अजय कोचर’ बने भारतीय नौसेना के नए उप प्रमुख
2026-05-30 : हाल ही में, गनरी और मिसाइल सिस्टम में स्पेशलाइजेशन रखने वाले वाले वाइस एडमिरल अजय कोचर भारतीय नौसेना के नए और अब तक के 48वें उप प्रमुख बने है। आपको बता दे की इन्होने वर्ष 2017 में एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य की कमान संभाली और इसके तीसरे कमांडिंग ऑफिसर बने। और इसके साथ ही वाइस एडमिरल अजय कोचर ने कई एडवांस फ्रंटलाइन वारशिप जैसे INS विद्युत, INS कुलिश, INS मैसूर, INS विक्रमादित्य में महत्वपूर्ण कमानों और ऑपरेशनों को लीड किया है।
भारतीय नौसेना में अजय कोचर के बेहतरीन योगदान के लिए वर्ष 2021 में परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से सम्मानित किया जा चूका है।
About Indian Navy In Hindi-
भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है। यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। वर्तमान में भारतीय नौसेना अपने विशालकाय और एडवांस फीचर से लैस युद्धक पोतों, सबमरीन्स के बलबूते दुनिया भर में चौथे स्थान पर आती है।
भारतीय नौसेना की स्थापना साल 1612 में किया गया था। उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की समुद्री सेना के रूप में एक सेना का गठन किया। इसके बाद साल 1686 तक ब्रिटिश व्यापार पूरी तरह से बॉम्बे में स्थानांतरित हो गया।
फिर इसके बाद इस दस्ते का नाम ईस्ट इंडिया मरीन से बदलकर "बॉम्बे मरीन (Bombay Marine)" कर दिया गया। बॉम्बे मरीन ने मराठा, सिंधि युद्ध के साथ-साथ साल 1824 में बर्मा युद्ध में भी हिस्सा लिया। जिसे बाद में रॉयल इंडियन नेवी का नाम दिया गया। भारत की स्वतंत्रता के बाद, नौसेना को वर्ष 1950 में फिर से गठित किया गया और इसका नाम बदल कर भारतीय नौसेना कर दिया गया।